भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने उत्तरी कोरिया में जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मैरीकॉम ने गुरुवार को सेमीफाइनल में उत्तरी कोरिया की किम ह्यांग मी को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ मैरी कॉम ने विश्व चैम्पियनशिप में अपने छठे स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। पांच जजों ने मैरीकॉम के हक में 29-28, 30-27, 30-27, 30-27, 30-27 से फैसला दिया। फाइनल में मैरी कॉम का सामना यूक्रेन की हना ओखोटा से होगा।
मैच जीतने के बाद मैरीकॉम ने कहा, “इस खिलाड़ी को मैंने पिछली बार एशियन चैम्पियनशिप के फाइनल में हराया था। इस बार में पूरी तरह से तैयार होकर आई थी और इसलिए एकतरफा मात दी। मैंने उन्हें अपने ज्यादा करीब नहीं आने दिया। चाहे हमे जीतें या हारें हर मुक्केबाज कुछ न कुछ सीखता है कि उसकी क्या कमजोरी है। उसका डिफेंस कमजोर है या अटैक और इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए वह अपने खेल में सुधार करता है।”
उन्होंने कहा, “मैं हना को देखूंगी और उनके खेल पर ध्यान दूंगी। फाइनल में मैं कोशिश करूंगी की जीत हासिल कर सकूं। यहां के दर्शकों ने मुझे बहुत समर्थन दिया है। मैं अपने साथ-साथ देश को भी गर्व करने का मौका दूंगी।”
मैरीकॉम इससे पहले हना को पौलेंड में खेले गए टूर्नामेंट में मात दे चुकी हैं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.