पाकिस्तान ने विदेशी पूंजी के लिए करवाया बैली डांस, देखिए वीडियो

पाकिस्तान की आर्थिक हालत किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान के लोग महंगाई के बोझ तले दबे जा रहे हैं।

चौपट अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान की ये कोशिश है कि वो अपने देश में विदेशी निवेशकों को ला सके। अपने देश में विदेशी निवेशकों को लाने के लिए पाकिस्तान बेहद निचले स्तर पर गिर गया है। इसकी एक तस्वीर अजरबैजान में देखने को मिली, जहां विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए पाकिस्तान की ओर से बैली डांस का प्रोग्राम रखा गया था। पाकिस्तान की शरहद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से अजरबैजान की राजधानी बाकू में ये सम्मेलन रखा गया था।

इस सम्मेलन का मकसद पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनखवा में विदेशी निवेश को लाना था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हैरानी तब हुई जब उनके मनोरंजन के लिए बैली डांसर्स स्टेज पर आईं। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बैली डांसर्स स्टेज पर परपॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद इमरान खान की सरकार की कड़ी आलोचना की जा रही है। लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यही नया पाकिस्तान है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की माली हालत बेहद खस्ता है। इमरान खान की सरकार देश की आर्थिक हालत सुधारने के लिए अपने सहयोगी देशों से लगातार मदद मांग रही है। यही वजह है कि पीएम इमरान मदद के लिए चीन, अमेरिका, यूएएई जैसे देशों के सामने हाथ फैला रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ के सामने रोना रो चुकी है। आईएमएफ ने अगले तीन सालों में पाकिस्तान को 6 बिलियन डॉलर कर्ज देने का ऐलान किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.