पाकिस्तान ने भारत की मांग को ठुकराया, मोदी सरकार ने राष्ट्रपति कोविंद के लिए की थी ये अपील

तनाव के बीच भारत की एक अपील को पाकिस्तान ने ठुकरा दिया है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान से अपील की थी कि वो अपने हवाई क्षेत्र से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को उड़ने की इजाजत दे।

पाकिस्तान ने सीधे तौर पर अपने हवाई क्षेत्र से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को उड़ने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जियो न्यूज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के हवाले से कहा, “भारत के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस्लामाबाद ने नई दिल्ली की अपील को नामंजूर कर दिया।”

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत का अनुरोध खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “पाकिस्तान को ये फैसला इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि भारत ने कश्मीर को लेकर आक्रामकता दिखाई है।”

उन्होंने कहा, “अनुच्छेद 370 को हटे और जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद 34 दिन बीत चुके हैं, फिर भी वहां लोगों पर पाबंदियां लगी हुईं हैं।”

अगस्त के महीने में खबर सामने आई थीं कि भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने पर इमरान विचार कर रहे हैं। इसके अलावा भारत और अफगानिस्तान के बीच पाकिस्तान से होकर गुजरने वाले मार्ग को भी बंद किए जाने पर विचार किया जा रहा था।

हालांकि, पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने इस हफ्ते की शुरुआत में पत्रकारों से कहा था कि उनकी सरकार ने अभी तक भारत से वाणिज्यिक उड़ानों के लिए पूर्वी हवाई क्षेत्र को बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.