कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पाक पीएम इमरान ने मोदी सरकार को दी दूसरी सबसे बड़ी धमकी

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दूसरी बार धमकी दी है।

इमरान खान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा छीनने के खामियाजा भारत को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत का यह फैसला रणीनीतिक महाभूल है। इमरान खान ने भारत को ये धमकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए दी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर कहा, “मेरा मानना है कि ये मोदी सरकार द्वारा की गई एक बहुत बड़ी रणनीतिक गलती है। मोदी और उनकी बीजेपी सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मैं इसे मोदी का एक बड़ा गलत अनुमान मानता हूं। उन्होंने अपना अंतिम कार्ड खेला है।”

इमरान खान ने कहा कि मैं कश्मीर की आवाज और राजदूत बनूंगा। उन्होंने आगे कहा, “जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए विश्व नेताओं का ध्यान आकर्षित करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। फिलहाल कश्मीर का मुद्दा दुनिया भर की मीडिया की सुर्खियों में है। मोदी ने असल में इस विवाद के अंतर्राष्ट्रीयकरण में मदद की है।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.