कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की मालदीव में भी बेइज्जती हो गई

भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की सरकार इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रही है और इसे अलग-अलग जगहों पर उठा रही है, लेकिन उसे हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है।

एक बार फिर पाकिस्तान को करार जवाब मिला है। मालदीव में हो रहे चौथे साउथ एशियन स्पीकर्स समिट में पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने कश्मीर का मुद्दा उठाया। इस पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आपत्ति दर्ज कराते हुए तीखा पलटवार किया। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि जिस मुल्क में खुद ही बड़े पैमाने पर नरसंहार हो रहा हो, उसे मानवाधिकार पर बोलना को कोई अधिकार नहीं है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान को सीमापार आतंकवाद बंद करने की नसीहत दी।

पूरे मसले पर भारत को मालदीव का साथ मिला। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का ड्रामा जारी रहा तो कार्यक्रम का संचालन कर रहे मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद को कहना पड़ा कि इस फोरम पर किसी देश के आंतरिक मामले को नहीं उठाया जा सकता है। स्पीकर ने भारत को भरोसा दिलाया कि कश्मीर पर दिए गए भारत के सभी बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।

आपको बता दें कि मालदीव की संसद सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल पर चौथे साउथ एशियन स्पीकर्स समिट की मेजबानी कर रही है। भारत और पाकिस्तान के अलावा इस समिट में अफगानिस्तान, बांग्लदेश, भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, और श्रीलंका की संसदों के अध्यक्ष पहुंचे थे। दो दिवसीय इस सम्मेलन में समान पारिश्रमिक और युवाओं के लिए रोजगार सृजन को बढ़ावा देना समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.