पाकिस्तान चीन को गधे बेचकर देश की आर्थिक स्थित को थोड़ा सुधारेगा। एक अनुमान के मुताबिक यहां गधों की आबादी करीब 50 लाख है।
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है ये बात सभी को पता हैं। ये भी जगजाहिर है कि पाकिस्तान में गधों की भरमार है, ये गधे अब पाकिस्तान के लिए आमदनी का अच्छा जरिया बन गया है। दरअसल पाकिस्तान चीन को गधे बेचकर देश की आर्थिक स्थित को थोड़ा सुधारेगा। आपको बता दें कि गधों की आबादी के मामले में पाकिस्तान दुनिया में तीसरे नंबर पर है। एक अनुमान के मुताबिक यहां गधों की आबादी करीब 50 लाख है। गधों की आबादी के मामले में चीन का नंबर पहला है।
इससे पहले चीन ने पाकिस्तान को अपनी खराब आर्थिक सेहत को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपये का लोन देने की पेशकश की थी। इसी पेशकश के बदले पाकिस्तान चीन में गधों को भेजेगा। चीन में गधों को काफी अहमियत दी जाती है। यहां गधों का इस्तेमाल पारंपरिक चीनी दवाओं को बनाने में किया जाता है। गधों की स्किन से तैयार होने वाले जिलेटिन को औषधीय गुणों वाला बताया जाता है। इससे खून और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी कंपनियां पाकिस्तान में गधों की फार्मिंग करने के लिए इन्वेस्टमेंट करने की इच्छुक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियां पाकिस्तान में 21 हजार करोड़ रुपये इन्वेस्ट कर सकती है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.