श्रीलंका: कोलंबो एयरपोर्ट पर छह फीट लंबा बम मिलने से हड़कंप, मरने वालों की संख्या पहुंची 300

श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 300 के पार हो गई है। जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस बीच कोलंबो एयरपोर्ट पर एक और बम मिलने से हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि ये बम छह फीट लंबा था। अच्छी बात ये रही कि एयरफोर्स ने इस बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर लिया है। एयरफोर्स के प्रवक्ता के मुताबिक ये IED बम स्थानीय स्तर परबना था। एयरपोर्ट पर बम मिलने के बाद श्रीलंका की विमान कंपनियों ने यात्रियों को सुरक्षा जांच के चलते 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने का निर्देश दिया है।

इससे पहले रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 8 बम धमाके हुए थे। पहला बम धमाका स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8:45 बजे हुआ था। तीन धमाके चर्च और तीन धमाके होटल में हुए थे। इसके बाद दो बम धमाके 2 बजे के करीब हुआ था। श्रीलंका की पुलिस ने मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। अफवाहों से बचने के लिए पूरे देश में एहतियातन सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने देशवासियों से  शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा लिया गया है।

किसी भी आतंकी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस ने एक संगठन पर शक जताया है। श्रीलंका की पुलिस के प्रमुख पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले अलर्ट जारी कर हमले की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि आत्मघाती हमलावरों ने प्रमुख कैथोलिक चर्चो को निशाना बनाने की साजिश रची है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.