अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं

अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है। कुछ दिन पहले ही ईरान ने अमेरिका का ड्रोन मार गिराने का दावा किया था। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की चेतावनी दी थी। अब उन्होंने वो कर दिया है।

ट्रंप ने सोमवार को ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इन प्रतिबंधों के बाद अब ईरान के सर्वोच्च नेता और दूसरे बड़े अधिकारी अमेरिकी क्षेत्र में किसी भी बैंकिंग सुविधा का फायदा नहीं उठा पाएंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को लेकर बहुत संयम दिखाया है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि अमेरिका भविष्य में भी संयम दिखाएगा।

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने ईरान पर जवाबी सैन्य हमले के आदेश के वापस ले लिया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था, ”हम ईरान या किसी भी देश के साथ संघर्ष नहीं चाहते हैं। मैं आपसे यह कह सकता हूं कि हम ईरान को परमाणु हथियार कभी भी हासिल नहीं करने देंगे।”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तेहरान पर दबाव बढ़ाना जारी रखेगा। यह पूछे जाने पर कि अमेरिकी ड्रोन पर ईरानी हमले के जवाब में ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि आप संभवता इसे उसमें शामिल कर सकते हैं। हालांकि राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि वो न्यूयॉर्क में रहने वाले बहुत से ईरानियों जानते हैं। वो शानदार लोग हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.