जाकिर नाईक की मलेशिया की स्थायी नागरिकता रद्द होगी!

भारत में मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी और विवादित इस्लामी धर्म प्रचारक डॉक्टर जाकिर नाईक की मलेशिया की स्थायी नागरिकता रद्द हो सकती है। ये मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा है।

महातिर मोहम्मद ने ये भी कहा कि उससे पहले ये साबित होना चाहिए कि उनके कामों से देश को नुकसान पहुंच रहा है। महातिर ने कहा कि सरकार कोई भी फैसला लेने से पहले जांच का इंतजार करेगी। फिलहाल मलेशिया की पुलिस जाकिर नाई को लेकर जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि जाकिर नाईक ने मलेशिया में रहे हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। नाईक ने कहा था कि मलेशिया में हिंदुओं को भारत के मुस्लिमों के मुकाबले 100 गुना ज्यादा अधिकार मिले हैं।

आपको बता दें कि मुस्लिम बाहुल्य देश मलेशिया की जनसंख्या करीब 3 करोड़ 20 लाख है। इसमें 60% मुसलमान हैं। इसके बाद दूसरी सबड़े बड़ी आबादी हिंदुओं की है। यहां की राजनीति और कारोबार में भी हिंदुओं का काफी प्रभाव रहता है। ऐसे में जाकिर का बयान दोनों समुदायों के लिए भड़काऊ माना जा रहा है।

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगने के बाद जाकिर नाईक 2016 में मलेशिया भाग गया था। तब से वो वहीं पर रह रहा है। मलेशिया ने उसे कथित रूप से स्थायी निवासी का दर्जा दे दिया है। नाइक पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.