Categories: News

सवर्ण आरक्षण बिल राज्यसभा से पास, जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा

आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण बिल राज्यसभा से भी पास हो गया है। इस बिल का राज्यसभा में कांग्रेस समेत करीब सभी दलों ने समर्थन किया।

आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यसभा से यह बिल पास हो गया है। एआईएडीएमके ने इस बिल के खिलाफ वोटिंग की। इस कानून से आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के देश के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में फायदा मिलेगा।

वहीं, बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, लेकिन यह प्रस्ताव खारिज हो गया। बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के समर्थन में 18 वोट पड़े, जबकि इस प्रस्ताव के खिलाफ 155 सांसदों ने मतदान किया। सदन में कुल 174 सांसद मौजूद थे।

यह बिल लोकसभा से मंगलवार को पास हआ था। बिल के लिए लोकसभा के सदस्यों ने वोटिंग की थी, जिसमें 3 के मुकाबले 323 मतों से यह बिल पास हो गया था। वोटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी लोकसभा में मौजूद थे।

10 फीसदी आरक्षण का फायदा इस आधार पर मिलेगा:

  • सालाना आय 8 लाख से कम होनी चाहिए
  • कृषि भूमि 5 हेक्टेयर से कम होनी चाहिए
  • घर 1 हजार स्क्वायर फीट से कम जमीन होनी चाहिए
  • निगम में आवासीय प्लॉट 109 यार्ड से कम होना चाहिए
  • निगम से बाहर के प्लॉट 209 यार्ड से कम होने चाहिए

सवर्ण आरक्षण बिल के पास होने के साथ ही राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.