उत्तराखंड: पिछले 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आए 325 लोग, 11940 पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा

उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है। हर रोज बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर लोग खौफ में जी रहे हैं। देवभूमि में भी इस वायरस का खासा असर देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 325 नए केस समाने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हजार 900 के पार पहुंच गई है। वहीं राहत भरी खबर ये भी है कि अबतक 7748 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 44 प्रवासी भी रिकवर हो चुके हैं।

वहीं, एक बार फिर से संक्रमण के बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक प्रदेश में 3997 एक्टिव केस हैं। आज 246 लोगों ने कोरोना को मात दी है। रिकवरी रेट की बात करें तो राज्य में अभी रिकवरी रेट 65.16% है. वहीं, प्रदेश में 151 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इन मरीजों की मौत अन्य कोमोरबिडिटी (अन्य बीमारियों) की वजह से हुई है।

जिले के हिसाब से आपको बताते हैं कि किस जिले में कितने कोरोना के केस आज आए हैं। देहरादून में 34 (19 प्राइवेट लैब), हरिद्वार में 135 (23 प्राइवेट लैब) और नैनीताल में 62 (1 प्राइवेट लैब) कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं उधमसिंह नगर में 23 (4 प्राइवेट लैब), टिहरी में 16 (15 प्राइवेट लैब) और रुद्रप्रयाग में 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पौड़ी में 3 और पिथौरागढ़ में 1 कोरोना वायरस का केस मिला है। उधर, अल्मोड़ा से 9, चमोली से 13 और चंपावत से 2 (सभी प्राइवेट लैब) से सामने आए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.