उत्तराखंड में डरा रहे कोरोना के आंकड़े! 200 पहुंची मृतकों की संख्या, कुल संक्रमित 15 हजार के पार

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देवभूमि में अब तक कोरोना वायरस ने 15 हजार से ज्यादा लोगों को अपने चपेट में ले लिया है।

पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में राज्य में 495 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, 495 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15,124 पहुंच चुका है। जबकि, आज 459 मरीज स्वस्थ भी हो हुए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल मरने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 हो गई है। सूबे में अभी भी एक्टिव केस 4,389 हैं। सूबे में अभी भी एक्टिव केस 4,296 हैं। डोईवाला तहसील के अंतर्गत भानियावाला में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। परिवार के सभी सदस्‍यों को सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में बने कोविड सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्‍यादा ऊधमसिंह नगर से 249 मामले आए, जबकि हरिद्वार से 106 मामले आए। इसके अलावा 66 देहरादून, 18 पौड़ी, 14 नैनीताल, 10 रुद्रप्रयाग, 9 चमोली से आए। टिहरी और बागेश्‍वर से 6-6, चंपावत से 4 और पिथौरागढ़ से 3 मामले आए। वहीं अब तक राज्‍य में कुल 15124 पॉजीटिव केस आ चुके हैं, इनमें 10480 ठीक भी हुए हैं, जिनमें 55 राज्‍य से बाहर ठीक होकर जा चुके हैं। वर्तमान में 4389 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक कुल 200 मौत हो चुकी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.