उत्तराखंड: बारिश के कहर से बागेश्वर का हाल बेहाल, 17 सड़कें ठप, मकान धस्वत

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश ने कोहराम मचा रखा है। बागेश्वर के कपकोट ब्लाक में हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

बागेश्वर में बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आने से 17 सड़कें आवागन के लिए बंद पड़ी हैं। गरुड़ के उखड़खुली गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया है। ग्राम पंचायत उड़खुली में हुई तेज बारिश से जोगा राम पुत्र पदम राम का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित ने किसी दूसरी जगह पर शरण ली है। राजस्व उप-निरीक्षक किशोर कांडपाल ने क्षति का आंकलन करने के बाद रिपोर्ट सौंप दी है।

वहीं, कपकोट इलाके में बारिश से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सड़कें बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को करीब 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। प्रसूता और बीमार लोगों को डोली के जरिए सड़क तक लाया जा रहा है। इसके अलावा संचार सेवाएं भी ठप पड़ी हैं। साथ ही इस इलाके में बिजली और पानी का संकट भी गहरा गया है।

बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने बताया कि बारिश और भूस्खलन से बंद पड़ी सड़कों को खोने के लिए कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम पूरी तरह अलर्ट पर है। अधिकारी और कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर काम को अंजाम दे रहे हैं। डीएम ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को तेज गति से सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.