फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देवभूमि में अब तक कोरोना वायरस ने 15 हजार से ज्यादा लोगों को अपने चपेट में ले लिया है।
पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में राज्य में 495 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, 495 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15,124 पहुंच चुका है। जबकि, आज 459 मरीज स्वस्थ भी हो हुए हैं।
राज्य में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल मरने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 हो गई है। सूबे में अभी भी एक्टिव केस 4,389 हैं। सूबे में अभी भी एक्टिव केस 4,296 हैं। डोईवाला तहसील के अंतर्गत भानियावाला में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। परिवार के सभी सदस्यों को सीमा डेंटल कॉलेज ऋषिकेश में बने कोविड सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर से 249 मामले आए, जबकि हरिद्वार से 106 मामले आए। इसके अलावा 66 देहरादून, 18 पौड़ी, 14 नैनीताल, 10 रुद्रप्रयाग, 9 चमोली से आए। टिहरी और बागेश्वर से 6-6, चंपावत से 4 और पिथौरागढ़ से 3 मामले आए। वहीं अब तक राज्य में कुल 15124 पॉजीटिव केस आ चुके हैं, इनमें 10480 ठीक भी हुए हैं, जिनमें 55 राज्य से बाहर ठीक होकर जा चुके हैं। वर्तमान में 4389 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक कुल 200 मौत हो चुकी हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.