चमोली में सड़क हादसे से कोहराम! एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल, कार के उड़े परखच्चे

चमोली में एनएच-7 पर बाजपुर गांव के सड़क हादसा हुआ है। बदरीनाथ की तरफ जा रही कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के पखच्चे उड़ गए हैं। कल देर ये हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, घटना में जीतपाल, अनीता देवी और बबीता घायल हुई हैं। तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

रुद्रप्रयाग के जवाड़ी गांव के तीन लोग कार से बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जो हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर 1 घंटे तक जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। चमोली थाने के उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि बाजपुर के पास दो वाहनों की टक्कर होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घायलों को अस्पताल में  भर्ती कराने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 months ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.