फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर साकणीधार के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। बेकाबू होकर एक कार खाई में गिर गई है।
हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरफ की टीम भी मौके पर पहुंची और पांचों शवों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नंबर की कार में सवार पांच लोग श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान साकणीधार के पास चालक ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
देवप्रयाग के एसएचओ ने बताया कि कार सवार पांचों लोग गुड़गांव से अपने गांव अरकंडी किसी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। तभी देवप्रयाग के के पास स्टेरिंग जाम होने से वाहन बेकाबू होकर होकर खाई में जा गिरा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.