उत्तराखंड: समूह ‘ग’ के लिए निकली सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ कटेगरी के 149 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 2 मार्च से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए फार्म उपलब्ध हो जाएगा।

अगर आप भी समूह ‘ग’ पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए पहले आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी उम्मीदवार अपना फार्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, रेशम विभाग में एग्जिविटर (प्रदर्शक) के 26 और रेशम निरीक्षक के तीन पदों समेत कुल 149 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

गुरुवार को आयोग ने आवेदन के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। इन पदों के लिए इसी साल जून में परीक्षा होगी। सरकार ने सीधी भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू किया है। इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये से घटा कर 150 रुपये तय किया गया है।

योग्यता क्या चाहिए?

पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए शैक्षिक योग्यता बॉयोलॉजी से ग्रेजुएशन, एग्जिविटर पद के लिए बॉयोलॉजी से इंटरमीडिएट यानी 12वीं और निरीक्षक पद के लिए कृषि और बॉयोलॉजी से इंटरमीडिएट होना चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.