उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ रहा ‘आप’ का रोजगार गारंटी अभियान! गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी पार्टी

आम आदमी पार्टी बिजली गारंटी अभियान की सफलता के बाद अब उत्तराखंड में रोजगार गारंटी को घर-घर पहुंचाने के पार्टी रोजगार गारंटी अभियान चलाएगी।

आप के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ये बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही है। दिनेश मोहनिया ने कहा है कि आप के उत्तराखंड मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में पार्टी ने रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत की है। जिसे युवाओं का आपार समर्थन मिल रहा है। लोगों में आशा है अब सिर्फ मंत्रियों के रिश्तेदारों को ही नहीं, उत्तराखंड के आम आदमी को भी रोजगार मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आप कार्यकर्ता रोजगार गारंटी अभियान को हर विधानसभा में घर-घर तक ले जाएंगे। आप के 7000 कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाएंगे और युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे। पूरे प्रदेश में 20 दिन तक चलने वाले इस अभियान में 10 हजार रोजगार अधिकार सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस रजिस्ट्रेशन अभियान को http://www.kejriwalrozgarguarantee.com वेबसाइट पर ऑनलाइन भी चलाया जाएगा। मिस्ड कॉल के जरिए भी इस अभियान से युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवा 7669100300 पर मिस्ड कॉल करके भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

vishal2522

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.