उत्तराखंड में लगातार कोरोना मरीजों के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को राज्य में कोरोना के 32 नए केस सामने आए हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 32 नए केस सामने आने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,823 हो गई है। इनमें 749 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 2,018 लोगों को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
अच्छी खबर ये है कि रविवार को इलाज के बाद 106 लोगों को छुट्टी दी गई। वहीं, जो रिपोर्ट रविवार को आई है उसमें 974 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार को कोरोना के जो 32 नए मामले सामने आए हैं, उनमें चमोली से 2, चंपातव से 1, देहरादून से 9, नैनीताल से 14, रुद्रप्रयाग से 1, टिहरी गढ़वाल से 4 और एक मामला प्राइवेट लैब से आया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.