उत्तराखंड की अंकिता हत्याकांड में राज्य की धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
सीएम धामी के आदेश के बाद ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट पर आधी रात को प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। यह रिजॉर्ट अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या का था। इसी रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करती थी।
बुलडोजर चलने के बाद रिजॉर्ट की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कैसे बुलडोजर चलने के बाद रिजॉर्ट खंडहर में तब्दील हो गया है। रिजॉर्ट को प्रशासन ने पूरी तरह से तोड़ दिया है।
अंकिता हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि उनके यहां रिजॉर्ट में काम कर रही अंकिता भंडारी को वह ग्राहकों के पास भेजना चाहते थे। वह अंकिता को वेश्यावृत्ति के धंधे में ढकेलना चाहते थे।
लेकिन अंकिता ने इस घिनौने काम से मना कर दिया। फिर किया क्या था आरोपियों ने अंकिता को मौत के मुंह में धकेल दिया। आरोपियों ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.