हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित, बेटे समेत परिवार के लोग रहे मौजूद

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गई।

आपको बता दें, हरिद्वार हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रणब मुखर्जी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान उनके बेटे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि पिता जी(प्रणब मुखर्जी) को गंगा से काफी लगाव था और उनकी इच्छा थी कि उनकी अस्थियां हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा में विसर्जित किया जाए। ऐसे में मेरी मां गंगा से कामना है कि वे बाबू जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।

आपको बता दें, भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया है। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग के बाद उनकी सर्जरी की गई थी। तभी से वो अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया था। आर्मी अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति पिछले 21 दिनों से भर्ती थे। ब्रेन सर्जरी के बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उनकी स्वास्थ्य की स्थिति में पिछले हफ्ते थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन फेफड़े में संक्रमण होने के बाद उनकी स्थिति फिर बिगड़ गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.