उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया है। मदन कौशिक इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं।

मंत्री मदन कौशिक का फेसबुक, ट्विटर, जी-मेल और इंस्ट्राग्राम हैक किया गया है। बताया जा रहा है कि कौशिक के एकाउंट्स को हैक करने की कोशिश पहले तुर्की से की गई। दूसरे प्रयास में हैकर स्लोवाकिया से यह सभी एकाउंट हैक करने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों और राज्य पुलिस महानिदेशालय में हड़कंप मचा गया है।

मंत्री मदन कौशिक के सोशल मीडिया एकाउंट्स को हैक जाने की पुष्टि शनिवार को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने की है। उन्होंने बताया, “इस सिलसिले में मंत्री के स्टाफ कर्मी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामले की जांच उत्तराखंड साइबर-सेल को सौंप दी गई है।”

बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत मंत्री के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुमित भार्गव ने पुलिस से की है। उन्होंने कहा, “30 अक्टूबर की मध्य रात्रि में मंत्री का फेसबुक, ट्विटर, जी-मेल और इंस्ट्राग्राम एकाउंट्स हैक कर लिए जाने का पता चला।”

खबरों के मुताबिक, मंत्री मदन कौशिक के सोशल मीडिया एकाउंट्स ज्यादातर समय खुले ही रहते हैं। इन एकाउंट्स को मंत्री के पीआरओ यानि सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी द्वारा ही हैंडल किया जाता है। 31 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे जब मदन कौशिक के सोशल मीडिया एकाउंट्स संचालित करने की कोशिश की गई, तो कोई भी एकाउंट नहीं खुला। तब इसके है किए जाने का पता चला।

देहरादून पुलिस के मुताबिक, हैक एकाउंट्स को जब संचालित करने की कोशिश की गई उसी वक्त, दो अनजान नंबरों से मैसेज आया। मैसेज के जरिये ‘कोड’ मांगा गया था। जवाब में कोड भेजने पर भी उधर से कोई उत्तर नहीं मिला। देहरादून पुलिस के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि बेखौफ हैकर्स ने व्हाट्सएप कालिंग भी की।

अब तक हुई पुलिस पड़ताल में पता चला है कि हैकर्स ने पहली कोशिश तुर्की से की थी। जिसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। दूसरी कोशिश स्लोवाकिया से जब की गई, तो सभी एकाउंट हैक हो गए। इसका पता भी जी-मेल ऑफिस के जरिए चला है।

गौरतलब है कि अमेरिका की यात्रा पर गए मंत्री मदन कौशिक के 8 नवंबर को भारत लौटने का कार्यक्रम है। उधर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार जोशी के मुताबिक, “मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में साइबर सेल के साथ-साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानि एसओजी की टीम को भी लगाया गया है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.