उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में समाई कार, SDRF ने चालक का शव किया बरामद

उत्तराखंड में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक आफत की बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में एक ऑल्टो कार मंदाकिनी नदी में समा गई।

वहीं कार चालक का शव एसडीआरफ ने बरामद कर लिया है। बताया गया कि कार में चालक के अलावा और कोई दूसरी सवारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि के गंगानगर में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई। बताया गया कि चालक कार बैक कर रहा था और तभी कार नदी में गिर गई। कार चालक ने सीट बेल्ट भी लगाई हुई थी।

बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। पुलिस द्वारा इन दुर्घटनाओ के न्यूनीकरण के लिए लगातार चेतावनी भी दी जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पहाड़ी रास्तों में अधिक सावधानी बरतने के लिए आगाह किया जा रहा है। घटना आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि से है जहां एसडीआरएफ टीम प्रभारी, निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी को रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से सूचित कराया गया कि एक कार खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मय उपकरण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां एक कार खाई में थी। कार सवार, किशोरी लाल उम्र 62 पुत्र भूपति लाल, निवासी गंगानगर अगस्तमुनि के शव को बाहर निकाला गया। सूचना के अनुसार मृतक कार में अकेला था और कार को बैक कर रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। एसडीआरएफ टीम में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी ,एसआई कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी और आरक्षी आशीष टोपल शामिल रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

7 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

8 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

22 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.