उत्तराखंड के नैनीताल से देवभूमि को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। हल्द्वानी में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई।
जानकारी के मुताबिक लालकुआं में 5 साल की बच्ची के साथ ट्रक के अंदर दुष्कर्म करने की कोशिश हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डॉली रेंज वन परिसर के पास की है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 20 वर्षीय युवक का नाम निर्मल है जो किच्छा उधमसिंह नगर का रहने वाला है।
वह लालकुआं में रहकर लकड़ी ढोने का काम करता है। लालकुआं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.