अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, शोर मचाने पर फरार हुए चोर

कोरोना काल में भी उत्तराखंड में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात चोर ने धावा बोलकर मंदिर के सामान को चुराने की कोशिश की। हालांकि लोगों द्वारा शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मंदिर के कमेटी के अध्यक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा का कहना है कि देर रात तकरीबन एक बजे मंदिर के गेट को पीटने का आवाज आते ही उनका बेटा उठकर बाहर आया। इस दौरान देखा कि मंदिर के अंदर चोर घुसे हुए थे। चोर पार्वतेश्वर मंदिर के गेट के ताले को सरिया से तोड़ने में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे द्वारा शोर मचाने पर चोर वहां से भाग गए।

जिसके बाद सुबह जब मंदिर में जाकर देखा गया तो मंदिर में सभी सामग्री सुरक्षित मिली। लेकिन पार्वतेश्वर मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद आज पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से चोर का पता लगाया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.