मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना काल में प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक राज्यवासियों को निशुल्क कोविड वैक्सीन लगेगी।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुसार 18 से 45 वर्ष के तमाम युवाओं को टीकाकरण किया जाएगा, इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि मई माह के प्रथम सप्ताह से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा, इससे 50 लाख उत्तराखंड के निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमे 400 करोड का खर्चा संभावित है ये पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। साथ ही जहां डॉक्टरों की कमी थी वहां पर डॉक्टरों को भेजने का आदेश जारी कर दिया गया। साथ ही सीएम ने कहा दवाईयों से संबंधित किसी भी तरीके की कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग को 345 नए चिकित्साधिकारी मिले हैं। जल्द ही इन चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड के बीच इन चिकित्सकों के मिलने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और भी सुदृढ़ होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार विस्तार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों के आने से कोविड महामारी से निपटने में सरकार को मदद मिलेगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.