उत्तराखंड के सीएम धामी का बड़ा ऐलान! बताया- अग्निवीरों को सरकार किन क्षेत्रों में देगी प्राथमिकता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह योजना क्रांतिकारी साबित होगी।

उन्होंने वादा किया कि प्रदेश सरकार अग्निवीरों को विभिन्न क्षेत्रों में सेवा में प्राथमिकता देगी। सीएम धामी शनिवार को रूद्रपुर में पार्टी कार्यालय में देश में आपातकाल के सेनानियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि आपातकाल के सेनानियों को सम्मानित करते हुए वह खुद सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सीएम धामी ने आपातकाल को देश के राजनीतिक इतिहास का काला धब्बा बताया और कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने सेनानियों पर जुर्म किये और जनता के मानवाधिकारों को हनन किया।

सीएम धामी ने अग्निवीर योजना को देश के लाभदायक बताया और कहा कि भविष्य में यह योजना क्रांतिकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर भी युवाओं को बरगला रही है।

उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार अग्निवीरों को पुलिस भर्ती, आपदा प्रबंधन और चारधाम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्राथमिकता देगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.