उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर छुरा लेकर पहुंचा एक शख्स, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक सामने आई।

काशीपुर में गुरुवार को एक शख्स छुरा लेकर रावत के मंच पर पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकतार्ओं और नेताओं में अफरातफरी मच गई। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर चाकू लहराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आनन-फानन कार्यकतार्ओं ने उस शख्स को पकड़ा और उससे छुरा छीना। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर चाकू लहराने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस बीच, हल्दूचौड़ (नैनीताल) में आयोजित एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर एक सप्ताह के भीतर तमाम सरकारी विभागों में भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी। मातृ शक्ति को स्वयं सहायता समूह से जोड़ते हुए उन्हें घर बैठे आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ गांव में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में हरीश रावत ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने पांच सालों में कोई काम नहीं किया। अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री घूम-घूम कर आश्वासनों का पिटारा खोल रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में बनाए गए स्टेडियम की घास सुखाने के अलावा और कोई काम नहीं हो पाया। सरकार ने स्वरोजगार तक के अवसर समाप्त कर दिए हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि 700 से अधिक किसानों की मौत की जिम्मेदार भाजपा को अब भी शर्म नहीं आ रही है, जहां किसान और गरीब तबके से जुड़े लोग अत्यधिक परेशान है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.