बड़ी खबर: उत्तराखंड एक सप्ताह और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, यहां देखें नई गाइडलाइन

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ाया गया है। अब हफ्ते में दो दिन राशन की दुकानें खुलेंगी।

फैसले के अनुसार 1 जून और 5 जून को परचून की दुकानें खोलेगी सुबह 8 बजे से 1 बजे तक। वहीं 1 जून को स्टेशनरी और किताबो की दुकान खुलेगी बाकी सब यथावत रहेगा।

50 दिन बाद आए सबसे कम संक्रमित

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1226 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 32 मरीजों की मौत हुई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में नौ मरीजों की मौत बैकलाग की है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 328338 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 28923 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 50 दिन के बाद प्रदेश में सबसे कम 1226 नए मरीज मिले हैं। नौ अप्रैल को 748 संक्रमित मामले सामने आए थे।

बीते 24 घंटे में पिथौरागढ़ में 276, देहरादून में 241, हरिद्वार में 159, पौड़ी में 100, टिहरी में 94, ऊधमसिंह नगर में 89, चमोली में 87, नैनीताल में 59, रुद्रप्रयाग में 50, उत्तरकाशी में 24, अल्मोड़ा में 21, चंपावत में 22, बागेश्वर जिले में चार संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में मरीजों की मौत का आंकड़ा 6401 हो गया है। वहीं, 1927 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 285889 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज स्वस्थ होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। वर्तमान में 30357 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 87.07 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.89 प्रतिशत दर्ज की गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.