उत्तराखंड के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज Alert, 24 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में दो दिन तक येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम केन्द्र देहरादून के अनुसार, सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने की आशंका है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। पहाड़ों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। 

मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. रोहित थपलियाल के मुताबिक इन दिनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाओं का आना जारी है, जिसके चलते उत्तराखंड समेत कई पर्वतीय राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अगले तीन दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश देखने को मिलेगी, जिसका असर गर्मी पर भी पड़ेगा।

प्रदेश में मानसून 24 जून के आसपास पहुंच सकता है। सामान्य मानसून एक जून को केरल के रास्ते भारत में प्रवेश करता है। इसके बाद उत्तराखंड पहुंचने में 20 दिन का समय लगता है। सामान्य तौर पर मानसून 21 जून या उसके बाद ही उत्तराखंड पहुंचता है।

मौसम विभाग ने केरल में मानसून तीन दिन पिछड़ने की भविष्यवाणी की है। इस लिहाज से देखा जाए तो उत्तराखंड में 24 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावना है। रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून की आगे बढ़ने की रफ्तार बीच में कम-ज्यादा हो सकती है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 day ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.