उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत, 83 दिन बाद खुली ऋषिकेश AIIMS की ओपीडी

कोरोना महामारी से  लड़ाई में ऋषिकेश एम्स की खास भूमिका रही। कोरोनाकाल में अस्पताल की ओपीडी बंद रही, लेकिन अब जब कोरोना की दूसरी लहर थमने लगी है इसलिए अब 83 दिन बाद ओपीडी सेवाएं दोबारा शुरू हो गई हैं।

ओपीडी सेवाएं बहाल होने से एम्स में इलाज के लिए इंतजार कर रहे उत्तराखंड समेत पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पहले दिन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 2500 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

मरीजों को घर बैठे वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से विशेषज्ञ परामर्श मुहैया कराया जा रहा था। लेकिन अब कोरोना संक्रमण कम होने के साथ एम्स प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को बहाल कर दिया है। जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक, ऑर्थोपैडिक, सर्जिकल ओंकोलॉजी, मेडिकल ओंकोलॉजी, डर्मिटोलॉजी, ईएनटी, यूरोलॉजी, पीएमआर, मनोचिकित्सा, पल्मोनरी मेडिसिन आदि विभागों के चिकित्सक ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

सोमवार को सुबह सात बजे से ही ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की जबरदस्त भीड़ रही। सुबह 8.30 बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंजीकरण शुरू हुए। दोपहर करीब 11 बजे तक दो हजार मरीज का पंजीकरण किया जा चुका था। पंजीकरण के बाद मरीजों को टोकन नॉन कोविड एरिया में भेजा जा रहा था। जहां मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 2500 मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके थे।

इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर और नॉन कोविड एरिया में बैठे मरीजों और उनके तीमारदारों को कर्मचारी लगातार मास्क को ठीक से पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन निर्देश दे रहे थे। इसके बावजूद कई मरीज और उनके तीमादार शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। एम्स प्रशासन मरीजों ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर और नॉन कोविड एरिया में फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.