फोटो: सोशल मीडिया
देवभूमि उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नैनीताल के हल्द्वानी से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में ब्रेक फेल होने के बाद यूपी रोडवेज की बस कई वाहनों से टकरा गई। ये हादसा प्रेम टॉकीज के पास हुआ। इस हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बस की चपेट में आने से एक बच्ची बुरी तरह घायल हो गई।
जिस बस से ये हादसा हुआ पीतलनगरी (मुरादाबाद) डिपो की बस थी। जिसका नंबर (यूपी 21 एएन 3094) था। बताया जा रहा है कि तिकोनिया होते हुए दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस अड्डे की ओर आ रही थी। गनीमत ये रही की जिस समय बस हादसे का शिकार हुई उस समय उसपर कोई सवार नहीं था।
खबरों की मानें तो एक बाइक सवार ने कूद कर खुद को बचाया, जबकि दूसरी बाइक पर बैठी बच्ची को चोटें आईं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लगा जाम को हटाया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.