दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 18 अप्रैल की 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में आप की यह सबसे बड़ी वर्चुअल रैली होगी।
जिसे केजरीवाल दिल्ली से संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड के संबंध में वो अपनी रणनीति भी सामने रखेंगे। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि पार्टी ने रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य चैराहों पर ‘उत्तराखंड बदलने वाला है’ पोस्टर पहले से ही लगा दिए हैं।
इस रैली का वर्चुअल प्रसारण सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से स्थान चयनित कर लिए गए हैं। आप प्रभारी ने बताया कि देहरादून में भी कोरोना के दिशा-निर्देशों को देखते हुए इसकी व्यवस्था की गई है। मोहनिया इस कार्यक्रम के दौरान खुद देहरादून में मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान कई खास लोग भी आप में शामिल हो सकते हैं।
मोहनिया ने कहा कि आप ने उत्तराखंड में केजरीवाल अभियान के दौरान 45 दिन में रिकॉर्ड 3.5 लाख नए सदस्य बनाए। वीडियो वेन के जरिये पूरे प्रदेश में आप की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने उत्तराखंड में एक इंटरनल सर्वे भी करवाया, जिसमें विकल्प के तौर पर जनता ने आप को भाजपा और कांग्रेस से बेहतर बताया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.