CM धामी बोले- चंपावत आगमन पर हिंगला देवी का जरूर लें आशीर्वाद, आप भी जानिए क्या है इस मंदिर का इतिहास

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंगला माता का मंदिर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जनपद चम्पावत में स्थित हिंगला माता मंदिर प्राकृतिक सुरम्यता से परिपूर्ण है।

सीएम धामी ने कहा कि घने बांज के वृक्षों से आच्छादित यह प्राचीन मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अपने चम्पावत आगमन पर मां का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

चम्पावत में कहा हैं हिंगला माता का मंदिर?

हिंगला देवी मंदिर चम्पावत जिले के दक्षिण में पहाड़ो की चोटी पर घने बांज के जंगलो के बीच में है। यह देवी पीठ इस इलाके के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में देवी हिंगला को ‘मां भवानी’ के रूप में पूजा जाता है।  हिंगला देवी मंदिर की प्राकर्तिक छटा अत्यधिक अनमोल है और इस पवित्र स्थल से पुरे चम्पावत शहर के दर्शन किए जा सकते हैं।

हिंगला देवी का मंदिर करीब डेढ़ साल दशक पहले तक एक छोटे से स्थान पर था और उस स्थान पर एक कुतिया भी बनी थी।  देवी भक्त ग्राम पवेत निवासी सतीश पांडेय के अथक प्रयासों से वर्तमान समय में भव्य मंदिर और छोटी सी धर्मशाला का निर्माण भी हो चूका है। हिंगलादेवी मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि इस स्थान से मां भगवती अखिल तारणी चोटी तक झुला (हिंगोल) झूलती थीं।  यही वजह है कि इस स्थान को “हिंगला देवी” कहा जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.