CM तीरथ सिंह रावत ने कहा- कोविड मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ कर्मियों पर हम सभी को गर्व, दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी दौरे के दौरान कोविड की रोकथाम और इसके मरीजों के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सबसे पहले एमबी पीजी कालेज में पहुंचकर उन्होंने कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। मिनी स्टेडियम पहुंचकर वहां बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया और फिर डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और उसके परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर सहमति जताई। एक के बाद एक अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद वरिष्ठ चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी पूरी तनमयता के साथ कोविड के मरीजों के उपचार में जुटे हैं, जिन पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम और मरीजों के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में किसी भी स्रोत से नए चिकित्सकों की तैनाती करें। इसके लिए सरकार पूरा धन उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को पूरे अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कितनी राशि दी जाएगी इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे इन कर्मियों के हौसले में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीके के 3 लाख से अधिक खुराक उत्तराखण्ड को उपलब्ध हो चुकी हैं। आगे भी खुराक समय पर मंगवाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।

18 वर्ष से 44 वर्ष तक के व्यक्तियों के टीकाकरण अभियान में अब कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण से ही कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में आई.जी कुमाओं – अजय रौतेल जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, पुलिस कप्तान प्रीति मीना , सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ सीपी भैसोङा, डॉ परमजीत, डॉ जोशी सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे।

डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण और तेजी गति से किया जाए। ताकि इसका लाभ जल्दी से जल्दी मरीजों को मिल सके। इस आईसीयू सुविधा से युक्त इस अस्पताल के निर्माण के लिए उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का आभार जताया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.