CM तीरथ सिंह रावत आज से दिल्ली दौरे पर, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी आलाकमान के साथ कर सकते चर्चा

सीएम तीरथ सिंह रावत आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य के लिए केंद्र से मदद हासिल करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी उन्हें रणनीतिक निर्देश केंद्र से मिल सकते हैं। प्रदेश में बीते करीब डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण को लेकर चिंताजनक हुए हालात अब सुधार की ओर हैं। संक्रमण के मामलों में कमी आई है। हालांकि स्थिति को पूरी तरह काबू करने की चुनौती सरकार के सामने अब भी है।

इस अहम मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज दिल्ली जाएंगे। वह गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का वक्त मांगा है, हालांकि अभी मुलाकात का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली पहुंचने के बाद मुलाकात का कार्यक्रम तय होगा।

यही वजह है कि मुख्यमंत्री की दिल्ली से वापसी का कार्यक्रम तय होना बाकी है। मुख्यमंत्री आज शाम साढ़े चार बजे उत्तराखंड सदन में पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के लिए वेबिनार में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे के दौरान उनकी विधानसभा सीट को लेकर भी चर्चा होने के आसार हैं। तीरथ अभी पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद हैं। उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा चुनाव लड़ना है। वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसे लेकर अभी उच्च स्तर पर फैसला लिया जाना है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर निर्णय लिया जा सकता है।

वहीं 2022 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के सामने कम वक्त बचा है। ऐसे में विकास कार्यों को अंजाम देने की चुनौती सरकार के सामने है। मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.