उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा- ऋषिकेश में नेपाली फार्म में नहीं बनेगा टोल प्लाजा

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के नेपाली फॉर्म में टोल प्लाजा बनाए जाने के विरोध में ग्राम प्रधानों समेत स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं।

जिसे गंभीरता से लेते हुए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत अधिकारियों से पिछले कुछ दिनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। जिसके बाद अब निर्णय ले लिया गया है कि उस जगह पर टोल प्लाजा नहीं लगाया जाएगा।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से टोल प्लाजा बनाए जाने की चर्चाएं चल रही थी जिसके विरोध में स्थानीय ग्राम प्रधान समेत तमाम लोग पिछले कुछ दिनों से धरना दे रहे थे ऐसे में लगातार कोशिश की जा रही थी कि स्थानीय लोगों की मांग को पूरा किया जाए।

जिसे देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और अधिकारियों इस मामले को लेकर बातचीत कर रहे थे। प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि यह मामला 24 मई को उनके संज्ञान में आया था जिसके बाद इस मामले को लेकर उन्होंने 25 मई को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अधिकारियों से बात की।

इसके साथ ही लगातार 3 जून तक तमाम लोगों से वार्ता किया गया। ऐसे में अब निर्णय लिया गया है कि टोल प्लाजा बनाने के लिए जो जगह चिन्हित की गई थी उस जगह पर टोल प्लाजा नहीं लगेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.