हरिद्वार कुंभ को लेकर सीएम त्रिवेंद्र रावत का बड़ा ऐलान, बताया अगले साल कुंभ होगा या नहीं?

2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह द्वारा भी लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

सरकार की ओर से बैठकों का दौर भी जारी है। इस कड़ी में आज सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हरिद्वार में अगले साल कुंभ का आयोजन तय समय पर होगा। आपको बता दें, सीएम की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक सचिवालय में हुई।

इस मौके पर श्री पंचदशनाम जूना भैरव अखाड़ा के तत्वावधान में हरिद्वार से निकाली जाने वाली छड़ी यात्रा को भी अनुमति दी गई। तय हुआ कि कोविड को देखते हुए छड़ी यात्रा प्रतीकात्मक रूप में निकलेगी और इसमें संतों की संख्या सीमित रहेगी। सीएम रावत ने कहा कि कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। साथ ही, विश्वास जताया कि सभी अखाड़ों के संत महात्माओं के सहयोग से यह आयोजन सफल होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.