सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नैनीताल को दी बड़ी सौगात! इस मामले में प्रदेश का पहला राज्य बना

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत नैनीताल के लिए शासन से 191 लाख की धनराशि जारी कर दी है।

नैनीताल जिला ऐसा पहला जिला है, जिसके लिए धनराशि जारी की गई है। इस योजना के तहत नैनीताल के पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर को हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन योजना के तहत जनपद के दूरस्थ क्षेत्र वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्ययुक्त वादियों का विकास करना है।

उन्होंने बताया कि 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टीनेशन में जिले के मुक्तेश्वर को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटक मुक्तेश्वर क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता के साथ ही हिमालय की बर्फीली वादियों के दर्शन कर सकेंगे। नए पर्यटक डेस्टिनेशन विकसित होने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही वहां की आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली तथा स्वास्थ्य सुविधाओं मे भी इजाफा होगा।

13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत पुराने पर्यटक स्थलों की क्षमता वृद्वि करने के लिए पुराने पर्यटक स्थलो से लगे पर्यटन स्थल, जहां सौन्दर्य की दृष्टि से पर्यटन की सम्भावनायें है, को विकसित करना है। नए पर्यटक डेस्टिनेशन विकसित होने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही वहां की आधारभूत सुविधाओं जैसे सडक, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ मे भी इजाफा होगा।

ये काम किए जाएंगे:

नैनीताल जिले को स्वीकृत धनराशि 351.99 लाख की तुलना में अभी 191 लाख की धनराशि जारी की गई है। योजना के तहत मुक्तेश्वर पर्यटन सर्किट में हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकसित करने के लिए महादेव मन्दिर के चारों ओर सौन्दर्यीकरण और रास्ते का सुधारीकरण कार्य, चैली की जाली के रास्ते का सौन्र्दीकरण के साथ ही ई-टाइलेट, व्यू प्वाइंट, सोविनियर शॉप निर्माण, मुक्तेश्वर पर्यटन आवास गृह परिसर मे हिमालय दर्शन थीम आधारित डिजिटल व्यू प्वाइंट की स्थापना तथा गार्डन का सौन्दर्यीकरण, मुक्तेश्वर चैराहे का सौन्दर्यीकरण, भालूगाड वाटर फॉल तक 1.2 किमी ट्रैक रूट पर चार लोहे के पुल निर्माण ताकि पर्यटकों का वर्ष भर वाटरफॉल तक आवागमन बना रहे, भालू गाड वाटर फाॅल ट्रैक रूट पर चार सोविनियर शॉप निर्माण, भालूगाड जलाशय मे सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा फैन्सिंग साथ ही सोलर लाईट, शौचालय, चैजिंग रूम निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोडा-हल्द्वानी सडक मार्ग पर स्थित पुरानी जसुली देवी धर्मशाला का जनजाति संग्रहालय के रूप मे जीर्णोद्वार कार्य किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.