सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को उधम सिंह दौरे पर रहेंगे, किसानों को देंगे ये बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को उधमसिंह नगर के दौरे पर रहेंगे। जहां वो कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

साथ ही सीएम प्रदेश के किसानों को तीन लाख तक ब्याज मुक्त ऋण की भी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को रूद्रपुर का दौरा किया और प्रशासन के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की सौगात देंगे। इससे प्रदेश के हजारों लाखों किसानों को फायदा होगा। अभी तक ये धनराशि एक लाख तक थी, जिसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा सीएम रामपुर रोड पर आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज की भूमि पर बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर और अनाज मंडी का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही आधुनिक बस अड्डा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन का शिलान्यास और जजी परिसर में अधिवक्ता चेंबर और पार्किंग स्थल को लोकार्पण भी करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.