उत्तराखंड: 23 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा सत्र, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट पर ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। विधानसभा सत्र में बिना आरटीपीसीआर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा के लिए कोई भी प्रवेश पास नहीं दिया जाएगा। आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

सत्र में प्रवेश से पहले सभी सदस्यों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ ही जिन विधानसभा सदस्यों ने वैक्सीन की दो डोज लगा ली हैं, उन्हें आरटीपीसीआर जांच में छूट देने पर विचार किया जा रहा है। सत्र में आने वाले मंत्रियों और विधायकों के सहयोग के लिए आ रहे लोगों को परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी।

पिछले सत्र की तरह इस बार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सदस्यों की सदन के मंडप और कक्ष संख्या 107 में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जो सदस्य 107 कक्ष संख्या में नहीं बैठेंगे, वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदन की कार्यवाही से जुड़ेंगे। सदन में प्रवेश करने से पहले सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव (गृह) आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति आरके सुधांशु, गढ़वाल मंडल के आयुक्त रविनाथ रमन, स्वास्थ्य के सचिव अमित नेगी, आईजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन आईजी संजय गुंज्याल, सचिव एस ए मुरुगेशन, डीआइजी गढ़वाल नीरू गर्ग, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, सीएमओ देहरादून मनोज उपरेती, सचिव विनोद कुमार सुमन, एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.