उत्तराखंड में बेकाबू हुआ कोरोना! 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 लोगों की हुई मौत, 13,225 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

दुनियाभर में कहर बरपाने वाले कोरोना का कहर भारत में भी है। देवभूमि उत्तराखंड देश में 21वें नंबर पर है। जहां अब तक 13,225 लोग इस महामारी की चपेट में आ गए हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो 24 घंटे में राज्य में 264 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, 264 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 13,225 पहुंच चुका है। जबकि, 9132 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। हिंदुस्तान वेबसाइट की खबर ये है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल मरने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 178 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश, छह की हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज जबकि एक मरीज की दून मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। मरने वाले मरीजों में दो माह का एक बच्चा भी शामिल है। जबकि छह मरीजों की उम्र पचास साल से कम है। बुधवार को विभिन्न अस्पतालों से 408 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया पूरे राज्य में अभी तक 9132 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 3865 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बुधवार को चमोली में 19, चम्पावत में तीन, देहरादून में 118, हरिद्वार में 39, नैनीताल में 60, पौड़ी में 13, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में तीन, यूएस नगर में सात जबकि उत्तरकाशी जिले के एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 6604 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 4601 सैंपल की रिपोर्ट लैब से आई है। राज्य में कोरोना सैंपलों की जांच का बैकलॉग लगातार बढ़ रहा है और 15869 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 31 दिन हो गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 70 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। जबकि संक्रमण दर 5.12 प्रतिशत हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.