राजधानी देहरादून में कोरोना कर्फ्यू बेअसर, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में देहरादून हुआ शामिल

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाया गया कर्फ्यू असरदार साबित नहीं हो रहा। जिस दिन से करफ्यू लगाया गया है, उस दिन के बाद से अब तक मौत का ग्राफ भी बढ़ गया है और संक्रमित पॉजिटिव केस भी 68 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।

देहरादून कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। लगातार बढ़ रही मौत और संक्रमितों के संख्या के चलते दून देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में शामिल हो गया है। दून ने श्रीनगर, चंडीगढ़, गुवाहाटी को भी पछाड़ दिया है। इस सूची में गुरुग्राम, हरियाणा पहले और कोलकाता छठवें स्थान पर है।

दून में कोरोना नियंत्रण और हर जरूरतमंद को उपचार उपलब्ध कराने के दावों की हवा निकल रही है। सच्चाई यह है कि पिछले तीन दिनों में 250 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान करीब 10 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये आंकड़े यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि कोरोना के सामने सरकारी मशीनरी के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। 

संक्रमितों की संख्या के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार, अभी दून देश में नौवां सबसे ज्यादा संक्रमित जिला है। खुद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े दून में कोरोना की भयानक तस्वीर पेश कर रहे हैं। विभागीय हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिनों (पांच से सात मई तक) में 72 घंटों के दौरान 9882 लोगों मेंकोरोना संक्रमण मिला। इस लिहाज से जिले में हर घंटे औसतन 137 लोग कोरोना संक्रमितहुए हैं। वहीं, इसी दौरान कुल 262 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.