उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच लाखों गरीबों को राहत, आयुष्मान भारत लाभार्थियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड समेत देशभर के गरीबों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NAH) ने बताया कि देशभर में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए निजी प्रयोगशालाओं और पैनल वाले अस्पतालों में कोरना वायरस की जांच और इलाज मुफ्त में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाले NAH ने कहा कि इस कदम से कोरोना वायरस महामारी से निपटने में देश की क्षमता बढ़ेगी।

NHA ने अपने बयान में कहा कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े मामलों की जांच और इलाज पहले से ही मुफ्त में उपलब्ध है। अब स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा लोग प्राइवेट लैब के माध्यम से जांच और पैनल वाले अस्पतालों में इलाज का फायदा भी उठा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंन कहा कि 50 करोड़ लोगों की जांच और इलाज आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त में किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “50 करोड़ से ज्यादा गरीबों और कमजोर नागरिक आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त कोरोना जांच और इलाज के लिए अब पात्र होंगे। निजी अस्पतालों में परीक्षण और नामित अस्पतालों में इलाज अब देशभर में आयुष्मान लाभार्थियों के लिए मुफ्त कर दिया गया है।”

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.