उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर सरकार सजग, नेपाल आने-जाने वालों को लेकर लिया गया ये फैसला

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। दुनिया में अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

विश्व के अलग-अलग देशों में दो लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। भारत में 155 लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में है। तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां पर अब तक सिर्फ एक व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में है, जिसका दून अस्पताल में इलाज जारी है। कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार सजग है। स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में अलर्ट पर है।

कोरोना वायरस के दहशत के बीच उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। विदेशी सैलानियों और मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के भारत में आने पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है। नेपाल से सटे गांव के लोगों को, जिन्हें खाद्य आपूर्ति भारत से करनी है उनके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही उन्हें नेपाल सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

13 hours ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.