उत्तराखंड के इन इलाकों के लोग सावधान! फिर लौटा कोरोना का कहर

उत्तराखंड के शहरी इलाकों में पिछले कुछ दोनों से कोरोना ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। यही वजह है इन इलाकों में सरकार सख्ती बरत रही है।

बीते पांच दिन में राज्य में 362 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इनमें 167 से ज्यादा मरीज अकेले ऊधमसिंह नगर जिले में मिले हैं। हरिद्वार में 62 कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर में 11 कंटेनमेंट जोन हैं। राज्य में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राज्य के कई शहरी इलाकों में लॉकडाउन की वापसी हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर, काशीपुर और बाजपुर में लॉकडाउन लागू है। काशीपुर में 11 जुलाई से लॉकडाउन लागू है, जो मंगलवार को खत्म होना था लेकिन, कोरोना बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन की अवधि 17 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

रुद्रपुर और बाजपुर में सोमवार रात 12 बजे से 16 जुलाई रात 12 बजे तक लॉकडाउन लागू है। रुद्रपुर-बाजपुर में मंगलवार को बाजार बंद रहे। वहीं, देहरादून का जिला प्रशासन भी संक्रमण की रोकथाम को बाजारों को ऑड-इवन या एक तिहाई दुकानें खोलने को लेकर फैसले की तैयारी कर रहा है।

वहीं, मौनी अमावस्या पर हरिद्वार जिले की सीमाएं सील करने का फैसला किया गया है। उधर, देहरादून में भी बाजारों पर पाबंदी लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला लेना बाकी है। इस बीच नैनीताल जिले में आने वाले पर्यटकों को क्वारंटाइन से पूरी छूट होगी। लोकिन इसके लिए सैलानियों को जिले में पहुंचने के 72 घंटे के भीतर कोरोना मुक्त होने की रिपोर्ट देनी पड़ेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.