उत्तराखंड के अल्मोड़ा में साइकिल सवार की खाई में गिरने से मौत हो गई है। हादसा फलसीमा में उदयशंकर अकादमी के पास हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवक माउंटेन साइकिलिंग का शौकीन था। वो हर दिन पहाड़ों पर साइकिलिंग करने जाता था। बुधवार को भी पहाड़ों पर साइकिलिंग करने गया था। साइकिल चलाने के दौरान फलसीमा में उदयशंकर अकादमी के पास उसकी साइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और पहाड़ों से नीचे खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद डेड बॉडी को मृतक के परिजनों को सौंप कर दिया गया। युवक का नाम सौरभ है और उसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। वो साइबर सिक्योरिटी में बीएससी कर रहा था। युवक की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा है।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.