उत्तराखंड: कोरोना की चुनौती बड़ी है, सरकार-प्रशासन हैं चुस्त, जानें अल्मोड़ा में कैसी है तैयारी

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन सजग है। इस चुनौती से निपटने के लिए सभी जिलों में प्रशासन तैयार है।

कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर अल्मोड़ा में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को बेस चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय में कोरोना संदिग्ध और इससे पीड़ित मरीजों का ईलाज किए जाने को लेकर मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित ब्लॉक में 120 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

जिला अधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक तैयारी और उपकरण रखने को लेकर निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उपकरण और अन्य जरूरत की वस्तुओं की आवश्यकता हो तो उसे खरीद कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड की साफ-सफाई और सैनेटाइज किया जे और पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। इसके अलावा जिला अधिकारी ने अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सालय के अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने बताया कि बेस चिकित्सालय में आज से ओपीडी को बन्द करते हुए ओपीडी को जिला चिकित्सालय में स्थानान्तरित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बेस चिकित्सालय में कोरोना से सम्बन्धित मरीजों का ईलाज करने में आसानी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोई भी कोरोना से संक्रमित मरीज नहीं है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता हयांकि और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.योगेश पुरोहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.