उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच सड़क पर उतरीं डीएम स्वाति, लापरवाह जनता को दी ये नसीहत

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई दूसरे राज्यों के साथ ही उत्तराखंड सरकार ने भी 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है।

लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के लिए जिला स्तर पर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। चमोली में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए डीएम स्वाति समेत दूसरे अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे कुछ लोगों को समझाकर उनको अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी गई।

फोटो: न्यूज नु्क्कड़

डीएम के भ्रमण के दौरान गोपेश्वर नगर में कुछ गैर जरूरी दुकानें खुली मिली जिसे बंद कराया गया और उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही बिना वजह सड़क किनारे बैठ कर बातचीत कर रहे चार लोगों को पुलिस पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई। डीएम ने लॉक डाउन के दौरान किराने और पेट्रोल पंप की दुकानों को भी बंद करने का वक्त निर्धारित कर दिया है। किराने की दुकानें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं पेट्रोल पंप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

चमोली से मोहन गिरी की रिपोर्ट   

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.