उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक सिर्फ 3 मामले आए हैं सामने, लगातार ये कदम उठा रही सरकार

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मंडराते खतरे के बीच राज्य सरकार सजगह है। लगातार अब तक राज्य में सिर्फ 3 मानले सामने आए हैं।

राज्य सरकार इस बीमारी को फैसलने से रोकने के लिए लगातार कमद उठा रही है। यही वजह है कि देवभूमि में अब तक बेहद कम मामले सामने आ हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चमोली का थराली नगर प्रशासन भी मुस्तैद है। नगर क्षेत्र के सभी वार्डों, बाजारों में साफ सफाई, फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को इस जानलेवा बीमारी को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर पंचायत कर्मियों को नगर क्षेत्र में नियमित साफ सफाई और फॉगिंग के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को नगर पंचायत कर्मियों के साथ बाजार क्षेत्र में खुद घूमकर नगरवासियों को मास्क भी बांटे। बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को मास्क बांटने के साथ ही कोरोना से बचाव के तरीके भी सुझाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती ने कहा कि नगर प्रशासन कोरोना को लेकर मुस्तैद है। उन्होंने जनता से अपील की कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोएं और सैनेटाइजर का प्रयोग करें। हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते से अभिवादन और किसी भी वस्तु को छूने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन लगातार कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नगर वासियों को जागरूक करती रहेगी।

(थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.